Tuesday, October 13, 2026

खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,खर्र... खर्राटा!

[Sound of Snoring in a Musical Manner]

खर्र-खर्र, खर्र-खर्र, खर्र... खर्राटा
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र, खर्र... खर्राटा
[Eco]

कमरे में था घोर सन्नाटा,
फिर कैसा ये हुआ धमाका?
जैसे बारिश झर्र झर्राटा

[Bridge]

खर्र-खर्र, खर्र-खर्र, खर्र... खर्राटा!
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र, खर्र... खर्राटा

[Eco]

बिस्तर पर श्रीमान विराजे,
तकियों पर अधिकार जमाए,
दिन भर रहे काम से घायल,
रात हुए इंजन के पायल!
नाक जैसे कोई बादल फाटा 

[Bridge]
[Sound of Snoring in a Musical Manner]
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!

[Eco]

पत्नी बोली—“सुनते हो जी,
बंद करो ये तोपें जी!
घर है या कोई रेलवे स्टेशन,
कहाँ गया वो साइलेंस नोशन?”
पति ने करवट ली तत्काल,
नाक बढ़ा दी सुर की चाल,
सोए बोले टाटा टाटा

[Bridge]
[Sound of Snoring in a Musical Manner]
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!

[Eco]

पड़ोसी ने डोर बजाया,
“भाई भूकंप ये कैसे आया?
दीवारें तक हिलती जातीं,
मेरी नींद उड़ी है साथी!”
एक बोला—“ये बादल गरजे!”
दूजा बोला—“बम हैं बरसे!”
तीजा बोला—“चले पटाखा

[Bridge]
[Sound of Snoring in a Musical Manner]
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!

[Eco]

सुबह हुई तो पत्नी बोली,
“रात तुम्हारी पोल है खोली!
तुम सोए, हम रहे जागते,
दाँत पीसकर रहे भागते!”
पति ने मूँछों पर फेरा,
दीप तले यूँ घोर अंधेरा
तुझे जगाकर सुबह उठाकर 
रोज करवाए सैर सर्राटा 

[Bridge]
[Sound of Snoring in a Musical Manner]
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!

[Eco]

अमिताभ कहें सुन हे नर-नारी,
खर्राटा बड़ी चीज़ करारी!
जिसके खर्राटे में दम-खम,
उसका घर चलता है हरदम!
खर्राटे का यही नज़ारा 
सबको सही समय उठाता 
और दौड़ाए फर फर्राटा

[Bridge]

[Sound of Snoring in a Musical Manner]
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा!

[Bridge]

हां कमरे में हुआ धमाका
ज्यों कानों में लगा झन्नाटा 
च च च च चम चम चांटा 
[Eco]
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा
खर्र-खर्र, खर्र-खर्र,
खर्र... खर्राटा
[Eco]
[Sound of Snoring in a Musical Manner]

No comments:

Post a Comment

My Blog List

Followers

Total Pageviews