Monday, May 4, 2026

1

परदा-ए-फ़सूँ 

दुनिया ये तेरी-मेरी, फ़रक फ़क़त के यूँ है,
ना आरज़ू हुनूज़ है, ना कोई जुस्तजू है।

किसे इल्ज़ाम दें हम,तू बाँटता रहा तक़दीर,
किसी के हाथों गुल है, किसी के हाथों ख़ूँ है।

तेरी  रहनुमाई कैसी  ये कैसा इम्तिहाँ है,
तेरी दुनिया में या रब कहीं दिल बे-सुकूँ है।

तेरे दस्तूर-ओ-फ़नूँ को समझ पाएँ तो कैसे,
यहाँ हर सच के पीछे कोई परदा-ए-फ़सूँ है।

तेरे होने पे यक़ीं भी है, शिकायत भी मगर ये,
कहीं मंदिर में ख़ामोशी, कहीं मस्जिद में जुनूँ है।
===
अब चलो चले पूरी करें अपने-अपने शौक,
तू पैदा कर नस्लें आदम, मैं मुकर्रर अपनी मौत।
====
रेत पर बैठकर क्या लिखते हो
===

पहचान

रिश्तों की उम्र अक्सर लफ़्ज़ों से कम रही,
मुश्किल बहुत है दिल का निगेहबान होना।

सोने के तख़्त वाले भी तन्हा मिले यहाँ,
आसान कब रहा है बहुत धनवान होना।

जो प्यार बाँटता है वही अस्ल में बड़ा,
बेकार है  फ़क़त यूँ ही सुल्तान होना।

हर शख़्स भागता है उजालों की चाह में,
लेकिन  कहाँ मयस्सर है चरागाँ होना।

लोग पूछते हैं मुझसे मजहब का नाम,
नाकाफी है शायद मेरा इंसान होना।

अजय अमिताभ सुमन 
===
अंधेरों की कोशिश थी बड़ी रात करने की,
पर हमने ठानी थी सूरज से बात करने की।

===
बाजार में ऐसे हीं मैं टिका नहीं,
अपने किरदार से बस डिगा नहीं।

===
झूठ के बाजार में मिला नहीं ,
माजरा ये क्या है,हिला नहीं।

===
जाने कैसे कैसे मिले हैं खिताब,
माथे पे शराफत और नीयत में दाग।

====
लफ़्ज़ों में अपनापन पर सीने में तेजाब,
आसान नहीं समझना आदमी का सुराग

===
इंसान की ये फ़िरतत,है अच्छी खराब भी,
दिल भी है ,दर्द भी है, दांत भी दिमाग़ भी 

===
हवाओं पर कोई सवाल हूँ मैं
खुद ही एक मिसाल हूँ मैं?
हाल,खयाल,कमाल,हाल,जंजाल

===

सुराग


तेरी कोशिशें नाकाम मुझमें ढूँढ क्या लोगे तुम,
अब तक तो मैं हीं ना रहा मुझमें क्या लोगे तुम।
वक़्त के आईने में इक टूटा हुआ हूँ लम्हा ,
बिखरे हुए अक्स का वजूद क्या लोगे तुम।
ख़ुद से ही जुदा होकर जो शख़्स दूर गया हो,
इस फ़ासले का कोई उसूल क्या लोगे तुम।
कई-कई जन्मों का बिखरा हुआ एक सुराग़ हूँ,
इस धुँध में सच का भी रुख़ क्या लोगे तुम।
मैं ख़ुद ही अपने होने का हासिल नहीं समझा,
मेरे वजूद का मुझसे सबूत क्या लोगे तुम।

अजय अमिताभ सुमन

====

मज़दूर

मेहनत जिसकी धूप में जलती रही भरपूर,
पसीने की हर बूँद से लिखता रहा जो नूर।
भूख, ग़रीबी, रोग ने कर डाला है मजबूर,
छाँव मिली न उम्र भर, किस्मत से है दूर।
रोटी की इक आस में जो झुकता बे-दस्तूर,
राहों पे ताउम्र फकत जलता रहा मज़दूर।

अजय अमिताभ सुमन

=======

कफ़न

स्वतंत्रता का नवल पौधा, रक्त से निज सींचकर,
था उगाया वीर ने, कफ़न स्वयं शीश पर।
अमर ज्वाला-सा जला, अन्याय की दीवार में,
जयघोष गूँज उठा, रणभूमि की पुकार में।

लहू की धार बह चली, धरती हुई गुलाल-सी,
गगन थर्राने लगा, रण-ध्वनि हुई धमाल-सी।
वीर सपूत हँस पड़ा, तीरों के उस घाव पर,
वतन की जीत हो चाहे प्राण ले जाए हर।"

अजय अमिताभ सुमन

======

दवा नहीं मिलतीहर शख़्स यहाँ अपनी ही कहानी में गुम,
किसी और के दर्द की दवा नहीं मिलती।

रिश्तों की धूप में साये तो बहुत देखे,
छाँव में भी मगर वो हवा नहीं मिलती।

हम ढूँढ़ते फिरते हैं शहरों में सुकूँ की झलक,
इस भीड़ भरे जहाँ में वो फ़ज़ा नहीं मिलती।

जबतक न जले ‘मैं’ की शमा दिल के दरीचे में,
उस नूर की राहों में मगर वफ़ा नहीं मिलती।

जो फ़ना की राह पे उतरे, वही पा ले बक़ा,
वरना इस सफ़र में कोई अता नहीं मिलती।

अजय अमिताभ सुमन

====

चिराग़ और आफ़ताब

उतना ही फ़र्क़ है चिराग़ और आफ़ताबों में,
जितना कि एक कलम और हज़ारों किताबों में।
चिराग़ बस एक कोने की तन्हाई मिटा पाता,
आफ़ताब रौशनी भर देता है तमाम हिसाबों में।
कलम से इंक़लाब की तहरीर जन्म लेती है,
किताबें उम्र गुज़ार देती हैं उन्हीं जवाबों में।
जो जल के ख़ुद को ख़त्म करे, वही सूरज कहलाए,
वरना लोग उलझे रहते हैं बस नक़ाबों में।
असर का फ़ैसला वक़्त करता है ऐ दोस्त,
फ़र्क़ दिख ही जाता है चेहरों और ख़्वाबों में।

अजय अमिताभ सुमन

====


Friday, May 1, 2026

2

=====

5.इल्जाम नहीं है

ये घर है मेरा दुकान नहीं है,
गैर ज़रूरी कोई समान नहीं है।
ना कोई हसरत कि इतना भी कम क्या,
कि मुझपे किसी का एहसान नहीं है।
उतना ही कहता हूँ जितना ज़रूरी,
हर लफ़्ज़ यूँ ही कोई बयान नहीं है।
ज़मीं से उठा हूँ, ज़मीं ही है दौलत,
मेरी चाहतों में कोई आसमान नहीं।
अमीरी का मौसम भले कम रहा हो,
मगर सर पे कोई इल्ज़ाम नहीं है।
जो मिलते हैं मुझसे, अदब से ही मिलते, 
कि इतना भी मिलना आसान नहीं है।

अजय अमिताभ सुमन

===

4.नजर 

जो तेरी नजर में ऊंचा वो सबकी नजर में महान हो,
जरूरी नहीं भूखे के लिए ,सबसे ऊँचा भगवान हो।

अपनी अपनी जरूरतें सबकी अपनी अपनी मजबूरियाँ,
जुल्म पे चुप रहने वाला हर कोई जरूरी नहीं शैतान हो।

मंदिरों में सच का हीं हो बोल बाला ये कोई जरूरी नहीं।
मुमकिन है सड़कों पर ही ,छुपा हुआ कोई राम हो।

सच कभी झुकता,टूटता ,रूठता तो कभी उठता भी है , 
सलीब हीं कोई जरूरी नहीं हर बार इसका ईनाम हो।

किसी को टूटी चप्पल  छालों से ना आंकना ना दोस्त, 
हो सकता है वही शख़्स किसी दुनिया का पूरा अरमान हो।

अजय अमिताभ सुमन 


=====

3.निशानी लहरों की

हवाओं पर कोई कहानी लिखूँ,
अपनी मैं क्यों ज़िंदगानी लिखूँ?
जो दिखता है वो ही तो सच है मेरा,
और क्या मैं दास्ताँ बयानी लिखूँ?
साहिल-ए-रेत निशानी का क्या,
सब मौजें मिटाएँ नादानी लिखूँ?
पल में बदलती है सूरत-ए-जहाँ,
हर एक लम्हा बस रवानी लिखूँ?
हवाओं पर कोई कहानी लिखूँ,
अपनी मैं क्यों ज़िंदगानी लिखूँ?

अजय अमिताभ सुमन

=====

2.पितृ-व्याख्यान

क्या रखा है कल्प बिताना औरों के गुणगान में,
वर्तमान से वक्त बचा लो तुम निज के निर्माण में।

पूर्व अतीत की चर्चा कर क्या रखा गर्वित होने में,
पुरखों के रण-घात सुना क्या रखा हर्षित होने में।
भुजा क्षीण हो तेरा फिर क्या रखा स्वाभिमान में?
वर्तमान से वक्त बचा लो तुम निज के निर्माण में।

कुछ पूर्वज के सुरमा होने से कुछ क्षण को बल मिलता,
निज हाथों से उद्यम रचने पर अभिलाषित फल मिलता।
निज कर्म करो, क्यों कल्प बिताते पितृ-व्याख्यान में?
वर्तमान से वक्त बचा लो तुम निज के निर्माण में।

अजय अमिताभ सुमन

=====

1.सौदा-ए-बुलंदी

वो जो छू लेता है बुलंदी, कोई इनाम नहीं होता,
ये रूह का इम्तिहान है, कोई वरदान नहीं होता।

बुलंदी मिलते ही बढ़ने लगती है रूह-ए-तन्हाई,
बिना गुरूर-ए-जुनूँ के नामो-निशान नहीं होता।

आसमाँ छू भी ले इंसाँ, तो मुकम्मल कहाँ होता,
बड़ा आदमी होने से कोई गुणगान नहीं होता।

ऊँचे ख़्वाबों की है कीमत तेरी नींद, तेरे उसूल,
सौदा-ए-बुलंदी यूँ ही किसी के नाम नहीं होता।

अजय अमिताभ सुमन

=====

My Blog List

Followers

Total Pageviews