Showing posts with label कौन हूँ मैं ये मिट्टी मिट्टी से बीज बीज से तना. Show all posts
Showing posts with label कौन हूँ मैं ये मिट्टी मिट्टी से बीज बीज से तना. Show all posts

Monday, November 4, 2024

कौन हूँ मैं ? ये मिट्टी? मिट्टी से बीज, बीज से तना

कौन हूँ मैं ?
ये मिट्टी?
मिट्टी से बीज,
बीज से तना ,
तना से शाखें ,
शाखों से पत्ती ,
पत्ती से कली ,
कली से फूल,
फूल से फल,
फल से अन्न,
अन्न से रक्त,
रक्त से कोशिका ,
कोशिका से ऊतक ,
ऊतक से मांस,
मांस से पेशी,
पेशी से मज्जा,
मज़्ज़ा से अस्थि
अस्थि से देह,
और देह से श्वांस ,
श्वांस से प्राण ,
प्राण से मैं
मिट्टी हूँ मैं,
मिट्टी से ,
बीज,
तना ,
शाखें ,
पत्ती ,
कली ,
फूल,
फल,
अन्न,
रक्त,
कोशिका ,
ऊतक ,
मांस,
पेशी,
मज्जा,
अस्थि
देह,
श्वांस ,
प्राण ,
प्राण से मैं
मिट्टी हूँ मैं,

My Blog List

Followers

Total Pageviews