Showing posts with label भारत मैया ये आँसू बहाए. Show all posts
Showing posts with label भारत मैया ये आँसू बहाए. Show all posts

Sunday, December 8, 2024

भारत मैया ये आँसू बहाए

 

भारत मैया ये आँसू बहाए,

क्या मैं सुनाऊँ, क्या मैं बताऊँ ।

टूट गये इन शहीदों के सपने

किसको बताऊँ, कैसे सुनाऊँ ।

कितनों ने अपने प्राण गँवाये

फांसी के फंदे गले से लगाये,

सोचा, खिलेगा चमन ये हमारा

सूख गया हाय क्या गीत गाऊँ । 

भारत कितनी सीताओं के नयन बरसते,

लाखों ये रावण पग पग पर मिलते,

राम न कोई दीख रहा है,

अस्मत सीताओं की कैसे बचाऊँ । भारत....

झूठ यहाँ पर बिहंस रहा है,

सत्य यहाँ पर सिसक रहा है,

रक्षक ही भक्षक बन जाते

किससे किससे दर्द सुनाऊँ । भारत"..."

शहीदों की पूजा कैसे करूँ मैं

इनकी गाथाएँ कैसे कहूँ मैं,

श्रीनाथ "आशावादी" आँसू बहाये

कैसे शहीदों को फूल चढ़ाऊँ । भारत"

My Blog List

Followers

Total Pageviews