Showing posts with label क्या खूब है खुदा मेरे. Show all posts
Showing posts with label क्या खूब है खुदा मेरे. Show all posts

Friday, December 8, 2017

अदा भी सनम के , क्या खूब है खुदा मेरे




अदा भी सनम के , क्या खूब है खुदा मेरे ।
लेके दिल पूछते है , क्या दिल से चाहता हूँ ।

जो दिल ही दे दिया है , तो दिल की इस बात को ।
दिल से जताउन कैसे , की दिल से चाहता हूँ ।

ये दिल जो ले गए हो , दिमाग भी ले जाओ ।

मेरी जमीं तुम्हारी , आकाश भी ले जाओ ।

फिदा थे तुमपे पहले , फिदा है तुमपे अब तक ।
और कहूँ क्या तुमसे , क्या कहना चाहता हूँ ।

बस इसी जनम की , नही है मुझको चाहत ।

लगता है ऐसा मुझको, सदियों से चाहता हूँ ।

तू समां जाए मुझमे , मैं समां जाऊँ तुझमे ।
बस इतना चाहता हूँ , बस इतना चाहता हूँ ।



अजय अमिताभ सुमन 

My Blog List

Followers

Total Pageviews