Showing posts with label अदालत. Show all posts
Showing posts with label अदालत. Show all posts

Tuesday, December 31, 2024

अदालत, चाय और कॉफी की

दो वकील साहब अदालत में जोर-जोर से बहस कर रहे थे। कोर्टरूम में तनाव चरम पर था।

जज साहब ने हंसते हुए कहा : आप दोनों वकील साहब कुत्ते और बिल्ली की तरह लड़ रहे हैं! कभी सोचा है कि साथ बैठकर चाय पी लें?"

इस पर पहले वकील साहब ने कहा : माई लॉर्ड, ये नामुमकिन है क्योकिं मुझे तो सिर्फ कॉफी पसंद है जबकि मेरे दोस्त वकील को चाय हीं पसंद है ।"

जज साहब ने मजाकिया अंदाज में कहा : "ओह, तो ये सिर्फ कानूनी लड़ाई नहीं, बल्कि पेय पदार्थों की जंग भी है!"

इसपर पहले वकील साहब ने कहा : "बिलकुल, माई लॉर्ड; इनकी चाय इतनी फीकी है कि मुझे ताजगी आती हीं नहीं !"

दुसरे वकील साहब ने तुरंत जवाब दिया : माई लॉर्ड, केवल ताजगी के नाम पर मै इतनी कड़वी कॉफी। नहीं पी सकता कड़वी कॉफी इन्हें हीं मुबारक!"

जज ने हंसते हुए जवाब दिया : तो जनाब मेरा सुझाव है कि तब तक आप दोनों साथ मिलकर पानी हीं पी लें जबतक साथ बैठकर चाय-कॉफी पीने की कला सीख नहीं लेते!"

अजय अमिताभ सुमन

My Blog List

Followers

Total Pageviews