Showing posts with label इंसानियत का राज. Show all posts
Showing posts with label इंसानियत का राज. Show all posts

Thursday, July 17, 2025

इंसानियत का राज

क्या सचमुच इंसान जानवरों से बेहतर है? क्या बुद्धि, विवेक और संवेदनाओं का दावा करने वाला इंसान वास्तव में उनसे अधिक समझदार और संवेदनशील है, या फिर उसके भीतर कुछ ऐसी विचित्र प्रवृत्तियाँ छिपी हैं, जो उसे जानवरों से भी अलग और कभी-कभी उनसे कहीं अधिक अजीब बना देती हैं? 

एक आदमी

सो सकता है,
जब
नींद नहीं आती।

एक आदमी

खा सकता है ,
जब
क्षुधा नहीं सताती।

जानवर
उकसाने पर
गुर्राते हैं ,
आदमी गुर्राने को
उकसाता है।

जानवरों के
मौसम होते है
प्यार करने को,
आदमी को
मौसम बेमौसम
प्यार का भुत
सताता है।

एक आदमी सच बोल सकता है, 

जब झूठ की जरूरत हो, 

एक आदमी झूठ बोल सकता है, 

जब सच उसके हक में हो।

जानवर अपना पेट भरते हैं, 

आदमी दूसरों का पेट काटकर 

अपनी तिजोरी भरता है।

जानवर भूख लगने पर 

शिकार करते हैं, आदमी शौक से 

शिकार करता है।

जानवर आईना नहीं देखते, 

आदमी रोज आईना देखता है, 

मगर अपना चेहरा नहीं, 

दूसरों की कमियाँ देखता है।

और

आदमी की आँखों से
झर सकते है
घड़ियाली आसूँ
पर घड़ियालों से
नहीं आ सकते
आदमी वाले आंसू

फिर भी आदमी को अपनी 

इंसानियत पर बड़ा नाज़ है, 

शायद यही उसकी सबसे बड़ी खूबी भी है, 

और सबसे बड़ा राज़ भी है!

My Blog List

Followers

Total Pageviews