कि अच्छा पीने से पहले, और उम्दा पीने के बाद।
नशा चढ़ता है और दिखने लगता उसपे असर।
कि जाम उठाते हीं झुकने लगता है इस कदर।
आने लगती है लबों पर हर बेबस के लिए आवाज
जो भी दिल में दबा था कहने लगता है बे-हिसाब।
क्या खूब ये अख़्तियार है, इस पीने पे भी जनाब,
कि अच्छा पीने से पहले, और उम्दा पीने के बाद।
नशा बढ़ता है तो बढ़ती है अदब की रौशनी,
हर अजनबी में देखे फिर इंसान की ज़िंदगी।
वो सुनता है ख़ामोशी को, बड़े गौर से जनाब,
ना काटे किसी की ना करे किसी की ख़राब।

मयख़ाने में पूछो तो हर शख़्स का अफ़साना है,
किसी के हाथ में जाम है, तो दिल में पैमाना है,
कोई पीकर खोए ख़ुद को कोई चुकाए अपना हिसाब,
कोई जाम से बिगड़ जाए, पर ये सीखता आदाब।”

न आँखों में गुरूर आए, न लहजे में कोई ख़राबी,
न होंठों पर शोर कोई, न बातों में कोई बेताबी।
जाम हाथ में आए तो उसके दिल हो जाए साफ़ ,
कि वो दूर था खुद से आज आ गया ख़ुद के पास

No comments:
Post a Comment