===
20 .विनम्र
शिष्य : मैं बहुत विनम्र हूँ।
गुरु :नहीं , तुम्हे विनम्र होने का घमंड है .
===
19 .मुक्ति
शिष्य : मुक्ति क्या है?
गुरु : जब पड़ोसी की कार देखकर आसानी से नींद आ जाये .
===
18 .कठिन
शिष्य : जीवन इतना कठिन क्यों है?"
गुरु :इसे आसन बनाने का प्रयास छोड़ दो .
===
17 .व्यस्त
शिष्य : मैं सत्य का खोजी हूँ।
गुरु :बस बिजली बिल आते हीं छुप जाते हो .
शिष्य : आजकल अति व्यस्त रहता हूँ , क्या करूँ ?
गुरु :बस अस्त व्यस्त मत होना .
15 .भटकन
शिष्य :मेरा मन बहुत भटकता है। क्या करूँ ?
गुरु :अपने घर का रास्ता हमेशा याद रखना .
14 .डिस्काउंट
शिष्य : मुझे मोक्ष चाहिए .
गुरु : पहले दान दो , स्वर्ग में डिस्काउंट नहीं मिलता .
13 .जीत
शिष्य :मैं हार गया।
गुरु :तुम्हारा अहंकार हारा है , तुम तो जीत गए .
12 .बदलाव
शिष्य :मैं दुनिया बदलना चाहता हूँ .
गुरु :पहले इस सोच को बदलो .
11 .कौन
शिष्य :मैं कौन हूँ?
गुरु :पहले ये जान लो तुम क्या नहीं हो .
10 .भविष्य
शिष्य : मैं भविष्य जानना चाहता हूँ .
गुरु :पहले वर्तमान में रहना तो जान लो .
===
9.माया
शिष्य : माया क्या है?
गुरु :सेल में गैर-ज़रूरी चीज़ खरीद लेना।
===
8.सत्यान्वेषण
शिष्य : मैं सत्य की रह पर निकलना चाहता हूँ .
गुरु : अच्छा है . पहले मोबाइल साइलेंट मोड पर कर लो .
===
7. उलझन
शिष्य :मेरा मन उलझन में हैं .
गुरु :बधाई हो , तुम सोचने लगे .
===
6.बेरोजगार
शिष्य : मेरी बेरोजगारी मुझे चिंतित करती है .
गुरु : स्वयं को पूर्ण समझो और कल की चिंता स्वयं बेरोजगार हो जाएगी .
===
5.शार्ट कट
शिष्य : ज्ञान प्राप्त करने का सबसे छोटा मार्ग क्या है .
गुरु :इस छोटे मार्ग को त्यागना .
===
4.शांति
शिष्य :आज के ज़माने में कैसे शांत रह सकते हैं ?
गुरु :वाई फाई से लड़ना बंद कर दो .
===
3.महानता
शिष्य :मुर्खता क्या है ?
गुरु :कोई अपनी महानता सिद्ध करने के लिए पहाड़ पर चढ़ जाता है और पहाड़ को इसका पता भी नहीं चलता .
===
2.खोज
शिष्य : कोई स्वयं को जान क्यों नहीं पाता ?
गुरु :क्योंकि स्वयं को जानने को खोज आईने से नहीं होती.
===
1. समाधि
शिष्य : समाधि कब घटित होती है ?
गुरु :जब तुम चश्मा पहनकर चश्मा ढूँढना बंद कर देते हो तब .
===
No comments:
Post a Comment