Sunday, November 8, 2026

सृष्टि क हर परिश्रम में श्रम रहित अवकाश देखा

बूंद-बूंद से नदी बनी है,
नदियों में सागर देखा,
एक बूँद से भरा हुआ फिर,
पूरा भरा एक गागर देखा।

गर्मी आई, वर्षा आई,
फिर पतझड़ और फिर बहार।
एक ही धरती, कितने मौसम,
हर मौसम का अलग श्रृंगार।
सूखी डाली फिर से फूली,
मृत समझे में जीवन देखा,
कल जो टूटा, आज उसी में,
फिर से नया सवेरा देखा।
बूंद-बूंद से नदी बनी है,
नदियों में सागर देखा।

पर्वत चुपचाप खड़े हैं कब से,
सदियों का इतिहास लिए।
नदियाँ जैसे गीत सुनातीं,
अपने भीतर प्यास लिए।
रेगिस्तान की रेत में भी,
जीने का साहस देखा,
काँटों के बीच खिले गुलाब में,
जीवन का विश्वास देखा।
बूंद-बूंद से नदी बनी है,
नदियों में सागर देखा।

चींटी जितनी छोटी होकर,
अपना पर्वत ढोती है।
नन्ही सी इक चिड़िया फिर भी,
आकाशों को छूती है।
हाथी जैसा बलवान यहाँ पर,
एक दिन मिट्टी में देखा,
जिस मानव ने जग जीता था,
उसको मानव को मिटते देखा।
बूंद-बूंद से नदी बनी है,
नदियों में सागर देखा।

माँ के आँचल में जो बच्चा,
कल दुनिया बन जाता है।
नन्हे पाँवों से जो चलता,
दौड़ के पर्वत चढ़ जाता है।
एक कली से फूल बना फिर,
फूल से फिर फल बनते देखा,
जीवन ने जीवन को देकर,
जीवन फिर से बनते देखा।
बूंद-बूंद से नदी बनी है,
नदियों में सागर देखा।

अंधेरे में प्रकाश देखा।
माटी में आकाश देखा।
सृष्टि के हर परिश्रम में 
श्रम रहित अवकाश देखा।

No comments:

Post a Comment

My Blog List

Followers

Total Pageviews