अश्वत्थामा मित्र
सुनो हे बात
तुझे सच बतलाता हूँ ,
चित्त में पुण्य जगे थे किंचित फले
नहीं मैं पछताता हूँ।
हे मित्र जरा तुम याद करो जब
चित्रसेन से हारा था,
जब अर्जुन का धनुष बाण हीं मेरा
बना सहारा था।
तब मेरे भी मन मे भी क्षण को धर्म
पूण्य का ज्ञान हुआ,
अज्ञान हुआ था तिरोहित क्षय मेरा भी
अभिमान हुआ।
उस दिन मन में निज कुकर्मों का थोड़ा
एहसास हुआ ,
तज दूँ इस दुनिया को क्षण में क्षणभर
को प्रयास हुआ।
आत्म ग्लानि का ताप लिए अब विष हीं
पीता रहता हूँ ,
हे
अश्वत्थामा ज्ञात नहीं तुमको पर सच है कहता हूँ।
ऐसा
ना था बचपन से हीं
कोई कसम उठाई थी ,
भीम ढीठ से ना
जलता था उसने आग लगाई थी।
मेरे
अनुजों संग जाने
कैसे कुचक्र रचाता था ,
बालोचित ना क्रीड़ा थी भुजबल से इन्हें
डराता था।
प्रिय अनुजों की पीड़ा मुझसे यूँ ना
देखी जाती थी ,
भीम ढींठ के कटु हास्य वो दर्प से उन्नत छाती थी।
ऐसे
हीं ना भीम
सेन को मैंने विष का पान दिया ,
उसने मेरे भ्राताओं को किंचित हीं अपमान दिया।
और पार्थ बालक मे भी थी कौन पुण्य की अभिलाषा ,
चित्त में निहित निज स्वार्थ
ना कोई धर्म की पिपासा।
डर का चित्त में भाग लिए वो दिनभर
कम्पित रहता था ,
बाहर से तो वो शांत दिखा पर भीतर शंकित रहता था।
ये डर हीं तो था उसका जब हम सारे सो
जाते थे,
छुप छुपकर संधान लगाता जब तारे
खो जाते थे।
छल में कपटी अर्जुन का भी ऐसा कम है
नाम नहीं।
गुरु द्रोण का कृपा पात्र बनना था उसका
काम वहीं।
मन में उसके क्या था उसके ये दुर्योधन
तो जाने ना,
पर इतना भी मूर्ख नहीं चित्त के
अंतर पहचाने ना।
हे मित्र कहो ये न्याय कहाँ उस अर्जुन के कारण हीं,
एक्लव्य अंगूठा
बलि चढ़ा ना कोई अकारण हीं।
सोंचो गुरुवर ने पाप किया क्यों खुद को
बदनाम किया ,
जो सूरज जैसा उज्ज्वल हो फिर क्यों ऐसा
अंजाम लिया?
ये अर्जुन का था किया धरा उसके मन में था जो संशय,
गुरु ने खुद पे लिया दाग ताकि अर्जुन
चित्त रहे अभय।
फिर निज महल में बुला बुला अंधे का
बेटा कहती थी ,
जो क्रोध अगन में जला बढ़ा उसपे घी वर्षा करती
थी।
मैं
चिर अग्नि में जला बढ़ा क्या
श्यामा को ज्ञान नहीं ,
छोड़ो
ऐसे भी कोई भाभी करती क्या अपमान
कहीं?
श्यामा का जो
चिर हरण था वो कारण जग जाहिर है,
मृदु हास्य का खेल नहीं अपमान फलित डग
बाहिर है।
वो अंधापन हीं कारण था ना पिता मेरे महाराज
बने,
तात अति थे बलशाली फिर भी पांडू अधिराज बने।
दुर्योधन बस नाम नहीं ये
दग्ध आग का शोला था ,
वर्षों से सिंचित ज्वाला थी कि अति
भयंकर गोला था।
उसी लाचारी को कहकर क्या ज्ञात कराना
था उसको ?
तृण जलने को तो ईक्षुक हीं क्यों आग
लगाना था उसको?
कि वो चौसर के खेल नही न मात्र खेल के
पासे थे,
शकुनि ने अपमान सहे थे एक अवसर के
प्यासे थे।
उस अवसर का कारण मैं ना धर्मराज हीं कारण थे ,
सुयोधन को समझे कच्चा जीत लिए मन धारण थे।
कैसे कोई कह सकता है दुर्योधन को
व्याभिचारी ,
जुए
का व्यसनी धर्मराज चौसर उनकी हीं लाचारी।
जब शकुनि मामा को खुद के बदले मैंने
खेलाया था,
खुद हीं पासे चलने को उनको किसने
उकसाया था।
ये धर्मराज का व्यसनी मन उनकी बुद्धि
पर हावी था,
चौसर खेले में धर्म नहीं उनका बस अहम
प्रभावी था।
वरना
जैसे कि चौसर में मामा शकुनी का ज्ञान लिया।
वो नहीं कृष्ण को ले आये बस अपना
अभिमान लिया।
उसी मान के चलते हीं तो हुआ श्यामा का चिर हरण,
अग्नि मेरी जलने को आतुर उर में बसती रही अगन।
श्यामा का सारा वस्त्र हरण वो द्रोण
भीष्म की लाचारी,
चिनगारी कब की सुलग रही थी मात्र आग की
तैयारी।
कर्ण मित्र की आंखों ने अब तक जितने
अपमान सहे,
प्रथम खेल के स्थल ने
जाने कितने अवमान कहे।
उसी भीम की नजरों में जब वो अपमान फला
देखा ,
पांडव की नीची नजरों में वो ही
प्रतिघात सजा देखा ।
जब चिरहरण में श्यामा ने कातर होकर
चीत्कार किया,
ये जान रहा था दुर्योधन है समर शेष
स्वीकार किया।
No comments:
Post a Comment