छुक-छुक करती रेल चली थी ,
बाबा जी की महफ़िल जमी थी ।
तंत्र-मंत्र ज्ञान बाँट रहे थे ,
साथ साथ गुन गुना रहे थे !
घर छोड़ चला, मुँह मोड़ चला,
मुँह मोड़ चला, बुढ़ा दगाबाज़ निकला।
दुःख छोड़ चला, सुख जोड़ चला,
सुख जोड़ चला, बुढ़ा दगाबाज़ निकला।
रेल चली थी सरपट-सर सर ,
बाबा बैठे थे तन अकड़कर।
मुख पर तेज, अधरों पर गाना,
जैसे पा लिया हो कोई खजाना।
गाते-गाते झूम रहे थे,
आनंद-रस में घूम रहे थे।
यात्री सारे पास में आए,
बाबा जी कुछ तो भेद बताएं।
कौन-सा ग्रह कब चाल बदलता,
किसके भाग्य का दीपक जलता?
कौन-सी कुंडली कब खुलती है,
किस्मत किसके आगे झुकती है?
बाबा बोले, सुनो रे भाई,
बात बड़ी है, समझ न आई।
तंत्र-मंत्र और योग की माया,
संतों ने सब भेद बताया।
ग्रहों की गति, नक्षत्रों की लीला,
कर्मों का लेखा, भाग्य का टीला।
जन्म-जन्म के बंधन सारे,
खोल रहा हूँ रहस्य तुम्हारे।
कभी गुनगुनाते, कभी समझाते,
कभी गूढ़ रहस्यों में उलझाते।
ट्रेन रुकती, फिर दौड़ लगाती,
बाबा की वाणी बहती जाती।
यात्री सारे बैठे मंत्रमुग्ध थे,
अपने भाग्य के प्रति लुब्ध थे।
किसी को राहु, किसी को केतु,
किसी को दिखते भाग्य के सेतु।
तभी एक नन्ही आवाज़ आई,
जिसने महफ़िल में आग मचाई।
न कोई तंत्र, न कोई मंत्र,
न कोई ज्ञान, न कोई यंत्र।
बच्चा बोला सहज मुस्काकर,
देखा बाबा को आँख उठाकर
"बाबा! इतनी बात बताओ,
मुझको उलझन है सुलझाओ ।
दुनिया भर की बात बता दी ,
कौन सी आपकी कुंडली है जागी?"
सवाल छोटा था, चोट बड़ी थी,
बाबा की वाणी वहीं अड़ी थी।
जो शब्दों से ब्रह्म समझाते ,
वो अचानक सब भूल जाते ।
न राहु बोला, न केतु बोला,
न कोई ग्रह अपना मुँह खोला।
मंत्र, साधना, योग और माया,
बाबा ने सर निज झुकाया।
रेल दौड़ती रही निरंतर,
बाबा देते ना कोई उत्तर ।
कौन ज्ञान कैसा विस्तार ,
आज हुआ था साक्षात्कार ।
बाबा जी की महफ़िल जमी थी ।
तंत्र-मंत्र ज्ञान बाँट रहे थे ,
साथ साथ गुन गुना रहे थे !
घर छोड़ चला, मुँह मोड़ चला,
मुँह मोड़ चला, बुढ़ा दगाबाज़ निकला।
दुःख छोड़ चला, सुख जोड़ चला,
सुख जोड़ चला, बुढ़ा दगाबाज़ निकला।
रेल चली थी सरपट-सर सर ,
बाबा बैठे थे तन अकड़कर।
मुख पर तेज, अधरों पर गाना,
जैसे पा लिया हो कोई खजाना।
गाते-गाते झूम रहे थे,
आनंद-रस में घूम रहे थे।
यात्री सारे पास में आए,
बाबा जी कुछ तो भेद बताएं।
कौन-सा ग्रह कब चाल बदलता,
किसके भाग्य का दीपक जलता?
कौन-सी कुंडली कब खुलती है,
किस्मत किसके आगे झुकती है?
बाबा बोले, सुनो रे भाई,
बात बड़ी है, समझ न आई।
तंत्र-मंत्र और योग की माया,
संतों ने सब भेद बताया।
ग्रहों की गति, नक्षत्रों की लीला,
कर्मों का लेखा, भाग्य का टीला।
जन्म-जन्म के बंधन सारे,
खोल रहा हूँ रहस्य तुम्हारे।
कभी गुनगुनाते, कभी समझाते,
कभी गूढ़ रहस्यों में उलझाते।
ट्रेन रुकती, फिर दौड़ लगाती,
बाबा की वाणी बहती जाती।
यात्री सारे बैठे मंत्रमुग्ध थे,
अपने भाग्य के प्रति लुब्ध थे।
किसी को राहु, किसी को केतु,
किसी को दिखते भाग्य के सेतु।
तभी एक नन्ही आवाज़ आई,
जिसने महफ़िल में आग मचाई।
न कोई तंत्र, न कोई मंत्र,
न कोई ज्ञान, न कोई यंत्र।
बच्चा बोला सहज मुस्काकर,
देखा बाबा को आँख उठाकर
"बाबा! इतनी बात बताओ,
मुझको उलझन है सुलझाओ ।
दुनिया भर की बात बता दी ,
कौन सी आपकी कुंडली है जागी?"
सवाल छोटा था, चोट बड़ी थी,
बाबा की वाणी वहीं अड़ी थी।
जो शब्दों से ब्रह्म समझाते ,
वो अचानक सब भूल जाते ।
न राहु बोला, न केतु बोला,
न कोई ग्रह अपना मुँह खोला।
मंत्र, साधना, योग और माया,
बाबा ने सर निज झुकाया।
रेल दौड़ती रही निरंतर,
बाबा देते ना कोई उत्तर ।
कौन ज्ञान कैसा विस्तार ,
आज हुआ था साक्षात्कार ।
दूसरों के भाग्य जगाने वाले,
अपने भीतर झाँक न पाए।
कौन सी जगी हुई थी उनकी ,
कुंडली बाबा बता ना पाए ,
अपने भेद के खुल जाने से
बाबा जी बहुत घबराए।
कौन सी कुंडली जगी हुई थी ,
लोगो को समझा ना पाए।
बाबाजी ये बता न पाए,
किस योग में जाग रहे थे,
कि घर की जिम्मेदारियों से,
मुँह मोड़कर भाग रहे थे?
अपने भीतर झाँक न पाए।
कौन सी जगी हुई थी उनकी ,
कुंडली बाबा बता ना पाए ,
अपने भेद के खुल जाने से
बाबा जी बहुत घबराए।
कौन सी कुंडली जगी हुई थी ,
लोगो को समझा ना पाए।
बाबाजी ये बता न पाए,
किस योग में जाग रहे थे,
कि घर की जिम्मेदारियों से,
मुँह मोड़कर भाग रहे थे?
घर की जिम्मेदारियों से,
मुँह मोड़कर भाग रहे थे?
मुँह मोड़कर भाग रहे थे?
No comments:
Post a Comment