Thursday, November 19, 2026

पूंछ सिंग धारी रावण

ये गीत वाल्मीकि रामायण के उस प्रसंग पर आधारित है जब विभीषण ने अपने महाबली भ्राता रावण को, जिसके राक्षस वाले पूंछ , सिंग , तेज दांत और नीला रंग था,  मृत अवस्था में धरती पर पड़ा देखा, तो उनका हृदय शोक और पीड़ा से भर उठा। अपने भ्राता और पूंछ सिंग धारी, नीले रंग वाले रावण की इस दुर्दशा को देखकर विभीषण विलाप करते हुए कहने लगे।

देख रावण को भूमि पर, विभीषण का हृदय भर आया,
अपने ही भ्राता का अंत देख यूँ, आँखों में अश्रु समाया।

स्वर्णपुरी के अधिपति! बोलो, धूलि-शय्या क्यों अपनाई?
प्राणहीन होकर क्यों तुमने, चिरनिद्रा की गोद सुहाई?

आज वही भुजदण्ड निश्चल हैं, वही मस्तक अवनत पड़ा,
सूर्य-सदृश देदीप्यमान मुकुट, धूलि-धूसरित विक्षत पड़ा।

इन्द्रजित का शौर्य मिटा  , टुटा कुम्भकर्ण का अभिमान?
विलीन हो गया कुल-गौरव, और  लुप्त  शक्ति-विधान?

हाय! हे राक्षसशार्दूल! तेरा स्वरूप अति विकराल था,
राक्षसी तेज से देदीप्यमान, तेरा व्यक्तित्व विशाल था।

जिस राक्षसी  पराक्रम पर, तुझे महान अभिमान रहा,
आज वही देह भयंकर  , रण भूमि में निष्प्राण पड़ा।

नीलाभ वर्ण, विशाल कलेवर, रौद्र प्रभा से दीप्तिमान,
तीक्षण दांत विकट आनन, व्यक्तित्व प्रलंकर  महान। 

मस्तक पर विकराल सिंग , और पृष्ठ भाग में दीर्घ पूंछ ,
राक्षसवाले कंधे विकराल  ,वक्षस्थल में शक्ति अद्भुत।

भुजाएँ जिसकी अति प्रचण्ड, क्रोध था जिसकी पहचान,
गजसदृश मद और महाबल,भोग विषय जिसके प्रमाण।

पर रघु नन्दन धर्म मूर्ति के, सम्मुख तेरा बल हारा,
मर्यादा के वज्र-प्रहार ने, धूलि-धूसरित कर डाला।

न मुकुट गौरव आया काम, भुजबल खड्ग-प्रहार,
श्रीराम के सिंह नाद ने , कर डाला तुम्हारा संहार।

बल बुद्धि  रूप हो या कि सामर्थ्य अपरिमित महान,
धर्महीन मर्यादाहीन वैभव, क्षणभंगुर हीं रहता मान।

अधर्म-सिक्त साम्राज्य अंततः, काल-गर्त में खो जाता,
धर्म-संयम का दीप अमर है,तम का दीपक सो जाता।

हे भ्रात! तेरा पतन सिखाता, जग को यह गूढ़ विधान,
धर्महीन सामर्थ्य अंततः, स्वयं बनाता निज अवसान।

No comments:

Post a Comment

My Blog List

Followers

Total Pageviews