Thursday, July 17, 2025

पानी

 सक्सेसफुल एडवोकेट वो होतें हैं जिनका


कोई ईमान नहीं
कोई सिद्धांत नहीं
कोई दोस्त नहीं
कोई दुश्मन नहीं
कोई जुबान नहीं
कोई स्वाभिमान नहीं
कोई धर्म नहीं
कोई राष्ट्र नहीं

सिवाय पैसे के
जो होती है चिड़िया की आंख

जिसके लिए
वो तोड़ देते हैं   
मरोड़ देते हैं  

अपनी ईमानदारी   
अपने सिद्धांत  
अपने दोस्त  
अपने दुश्मन  
अपनी जुबान  
अपना स्वाभिमान
अपना धर्म  
अपनी राष्ट्र भक्ति

पानी की तरह 

No comments:

Post a Comment

My Blog List

Followers

Total Pageviews